आज बंद रहेंगे पंजाब के सभी स्कूल और कालेज, CM मान ने किया छुट्टी का ऐलान

पंजाब शिक्षा
Spread the love

होशियारपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सीएम मान ने की 27 जनवरी को पूरे पंजाब में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

चंडीगढ़। पंजाब के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि 27 जनवरी को पंजाब के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। होशियारपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि 27 जनवरी को पंजाब के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने परेड का निरीक्षण किया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखा और गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्राप्तियों हासिल करने वालों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पंजाब का सबसे अधिक पढ़ा-लिखा जिला है, लिंग अनुपात में सबसे ऊपर है, एथलेटिक्स और फुटबॉल में इसका बड़ा योगदान है।

स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने कड़ी मेहनत की

सीएम मान ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने कड़ी मेहनत की है। उनकी इसी मेहनत की सराहना करते हुए सरकार ने 27 जनवरी को पूरे पंजाब में स्कूलों में छुट्टी देने का फैसला किया है। इस जिले के कस्बे माहिलपुर को विश्व स्तर पर फुटबॉल की नर्सरी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में मेडिकल कॉलेज पर काम जल्दी शुरू हो जाएगा और फरवरी में होने वाले ‘नेचर फेस्ट’ के लिए पोस्टर जारी किया।

पुलिस ब्रास बैंड की टुकड़ियों से सलामी ली

इससे पहले मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर धीरेंद्र वर्मा आई.पी.एस. और सहायक परेड कमांडर रमनप्रीत सिंह गिल के नेतृत्व वाली परेड का निरीक्षण किया और पंजाब पुलिस, पंजाब होमगार्ड्स, पैसको, एन.सी.सी., बॉय स्काउट्स, पुलिस कैडेट्स, गर्ल गाइड्स और पंजाब पुलिस ब्रास बैंड की टुकड़ियों से सलामी ली। PAP जालंधर टीम द्वारा टेंट पेगिंग और भांगड़ा, गिद्दा, समूह डांस, पी.टी. शो और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा समूह गायन सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।

स्वतंत्रता सेनानी व परिजनों का सम्मान

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों का सम्मान किया, दिव्यांगजन व्यक्तियों को ट्राइसाइकिल और जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की। इस मौके पर राज्य और जिला प्रशासन के विकास को दर्शाती झांकियां भी प्रदर्शित की गईं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान समाज में शानदार योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों की व्यक्तियों और अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *