श्रद्धालु ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करेंगे
अटारी-वाघा बार्डर पहुंचा श्रद्धालुओं का विशेष जत्था
पाक सरकार ने 20 श्रद्धालुओं की वीजा अर्जी रद्द की
श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर समागम
अमृतसर
श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अगुवाई में श्रद्धालुओं का एक विशेष जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। जहां श्रद्धालु ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करेंगे। सभी श्रद्धालु अटारी-वाघा बार्डर पर पहुंचे और “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के उच्चारण के साथ अपनी यात्रा शुरू की।
541 श्रद्धालु जा रहे हैं पाकिस्तान
जानकारी के मुताबिक SGPC की अगुवाई में 541 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना हो रहा है। SGPC ने 561 श्रद्धालुओं के लिए वीजा मांगा था। पर पाकिस्तान सरकार की तरफ से 541 श्रद्धालुओं के लिए वीजा जारी किया गया है। जबकि 20 श्रद्धालुओं का वीजा अर्जी रद्द कर दिया।
19 जून को वापिस लौटेगा जत्था
धर्म प्रचार कमेटी के सचिव गुरिंदर सिंह मथरेवाल ने बताया कि पाकिस्तान में 18 जून को श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस से संबंधित मुख्य धार्मिक समागम आयोजित किए जाएंगे। जत्था विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करने के बाद इन समागमों में शामिल होगा और 19 जून को भारत वापस लौटेगा।


