चाइना डोर ने ली अब महिला की जान, स्कूटी चलाते हुए गट्टू डोर से काट गला

क्राइम पंजाब
Spread the love

मृतक सरबजीत कौर रायकोट रोड पर चलाती थी खाने की दुकान, 2 साल का है बच्चा

समराला। पंजाब में एक बार फिर चाइना डोर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान सर्बजीत कौर पत्नी मनदीप सिंह निवासी गांव अकालगढ़ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सर्बजीत कौर पत्नी मनदीप सिंह निवासी गांव अकालगढ़ रायकोट रोड पर अपनी मौसी की बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने के लिए स्कूटी पर बाजार आई थी।

जब वह फ्लाईओवर के नजदीक गुरुद्वारा साहिब के सामने पहुंची तो उसका गला चाइना डोर से कट गया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई और स्कूटी से गिर गई जिसको दुकानदारों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सरबजीत कौर रायकोट रोड पर खाने की दुकान चलाती थी, अपने पीछे 2 साल का बच्चा छोड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *