बच्चा चोर रैकेट : 2 लाख रुपए में बेचा नवजात, BAMS डॉक्टर समेत 8 पर केस, मौके से 5 पकड़े

आज की ताजा खबर क्राइम
Spread the love

पार्क में इक्ट्ठा हुए थे बच्चा बेचने और खरीदने वाले, चुप नहीं हुआ बच्चा तो हुआ खुलासा

ब्यूरो. पंजाब के लुधियाना में नवजात बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छठी पातशाही गुरुद्वारा के पास पार्क में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस ने रेड कर करीब 5 लोगों को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि बच्चा बेचने और खरीदने के लिए सौदा तय किया गया था। मामले में एक बीएएमएस डॉक्टर समेत कई 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

महिला नहीं करवा पाई बच्चे को चुप

लुधियाना के CMC चौक के पास कुछ लोगों ने बच्चे को बेच रहे लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया। बच्चा नवजात था, बच्चा जिस महिला की गोद में था, वह उसे चुप नहीं करवा पा रही थी। जब महिला से लोगों ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उसने बच्चे को 2 लाख रुपए में खरीदा है। जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने इनकी पकड़ लिया।

मोगा से बच्चा खरीदने आए थे लोग

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि महिला मनदीप कौर ने बताया कि बच्चे को खरीदने के लिए मोगा से आई थी। बच्चा बेचने वाली रूचि ने उससे 2 लाख 10 हजार रुपए मांगे थे। उसने कहा था कि डेढ़ लाख रुपए बच्ची की मां को दिए जाएंगे। जबकि 60 हजार रुपए वह खुद रख लेगी। मनदीप कौर इसके लिए तैयार हो गई और बच्चा खरीदने लुधियाना के छठी पातशाही गुरुद्वारा के पास पार्क में पहुंच गई।

पुलिस ने रेड कर किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक 15 फरवरी की दोपहर को बच्चा खरीदने वाले और बेचने वाले सभी लोग पार्क में जमा हुए। जब लोगों ने वहां संदिग्ध गतिविधि देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्चा नवजात था, इसलिए लोगों को शक हो गया। इस मामले में BAMS डॉक्टर समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया, जबकि मौके से 5 लोगों को पकड़ा उनसे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *