सिंगर अरिजित सिंह नहीं करेंगे प्लेबैक सिंगिंग, किया हैरान करने वाला ऐलान

मनोरंजन
Spread the love

 

अपनी आवाज़ से लोगों के दिलों को जीतने वाले सिंगर अरिजित सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग न करने का ऐलान किया है। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि उनकी आवाज़ के देश में करोड़ों फैंस थे। अचानक उनके इस फैसले ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया। अरिजीत ने अपने इंस्टा हैंडल पर लिखा, “हेलो, हैप्पी न्यू ईयर टू ऑल। मैं आप सभी का इतने सालों से प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं करूंगा। मैं इसे खत्म कर रहा हूं, यह एक शानदार सफर था।

सिर्फ बॉलीवुड प्लेबैक गाने नहीं गाएंगे

अरिजीत ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह पूरी तरह से संगीत से अलग नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह म्यूज़िक से जुड़े रहेंगे, अपने व्यक्तिगत और स्वतंत्र संगीत के प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, और मौजूदा पेंडिंग कामों को पूरा करेंगे। इसका मतलब है कि कुछ रिकॉर्ड किए गए गाने 2026 में रिलीज़ हो सकते हैं, लेकिन अब कोई नया बॉलीवुड प्लेबैक प्रोजेक्ट वह स्वीकार नहीं करेंगे।

अरिजित ने बनाई अपनी अलग पहचान

बता दें कि अरिजीत सिंह का करियर 2005 में फेम गुरुकुल जैसे रियलिटी शो से शुरू हुआ और 2011 में उन्होंने फिल्म मर्डर-2 के लिए प्लेबैक डेब्यू किया था। लेकिन 2013 में फिल्म आशिकी-2 का तुम ही हो गीत उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना गया। उसके बाद उन्होंने चन्ना मेरेया, केसरिया,  ए दिल है मुश्किल और हवाएं जैसे कई हिट गानों को अपनी आवाज़ दी जो आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *