नेशनल हाईवे पर आग का गोला बनी कार, फौजी को छोड़ने जा रहे परिवार के साथ हादसा

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

कार में चार लोग सवार थे, जिनमें एक 10 साल का बच्चा भी था

सेना का जवान भी सवार था, जो छुट्टी के बाद जम्मू जाने वाला था

घटना के समय आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए वहां पहुंचे

जांच में आग का कारण बिजली शार्ट सर्किट बताया जा रहा है

अमृतसर।

पंजाब के जिला अमृतसर के जंडियाला गुरु क्षेत्र में राष्ट्रीय मार्ग पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब कार में चार लोग सवार थे, जिनमें एक 10 साल का बच्चा भी था। हालांकि, सभी लोग समय रहते कार से बाहर निकल आए, जिससे किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, कार सवार परिवार पटी के कच्चे पक्के गांव से जंडियाला गुरु आए थे। कार में एक सेना का जवान भी मौजूद था, जो छुट्टी के बाद जम्मू जाने वाला था।

कार पूरी तरह जली

उसे जालंधर से आगे किसी साथी सैनिक से मिलना था। अचानक कार से धुआं निकलने लगा और आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कार पूरी तरह जल चुकी थी।

जांच के बाद होगी पुष्टि

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आग का कारण बिजली शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग से आरोप लगाया कि वाहन देर से मौके पर पहुंचा, जिससे नुकसान बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *