पंजाब में अवैध माइनिंग पर छापेमारी, आरोपी फरार, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

क्राइम पंजाब
Spread the love

गांव चुहड़वाल के पास हो रही थी अवैध माइनिंग, पुलिस ने सतलुज दरिया पर की छापेमारी

पंजाब में अवैध माइनिंग के खिलाफ सरकार और पुलिस ने लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सतलुज दरिया पर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध माइनिंग का खुलासा किया है। थाना मेहरबान की पुलिस टीम ने गांव चुहड़वाल के पास सतलुज दरिया में अवैध रूप से खनन किए जाने की गतिविधियां पाई गईं। मौके पर पहुंची पुलिस को नदी क्षेत्र में अवैध माइनिंग के स्पष्ट निशान मिले, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

आरोपी फरार, नहीं हो सकी पहचान

जांच अधिकारी थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास से अवैध माइनिंग की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सतलुज दरिया पर छापेमारी की, जहां अवैध खनन होते पाया गया। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध माइनिंग में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *