आक्रोशित लोगों ने जोन-डी का मुख्य गेट पूरी तरह बंद कर दिया
कई बार नगर निगम को अवगत करवाया लेकिन हल नहीं निकला
लुधियाना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेसियों और स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम दफ्तर घेरकर प्रदर्शन किया गया है। पंजाब के जिला लुधियाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम दफ्तर को घेरकर जमकर प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जोंन-डी का मुख्य गेट पूरी तरह बंद कर दिया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई बार नगर निगम को अवगत करवाया गया लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है जिसके चलते प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि अगर जल्द ही इस समस्या का हल न निकला तो प्रदर्शन को तेज कर दिया जाएगा।
गंदे पानी की समस्या
बता दे कि ये प्रदर्शन लुधियाना में ढोका मोहल्ला में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज और जल निकासी की समस्या को लेकर किया गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हर साल बरसात के दिनों में गंदा नाला ओवरफ्लो हो जाता है, जिससे दूषित पानी घरों में घुस जाता है, जिसके चलते बीमारियों का खतरा रहता है।
घरेलू सामान भी खराब
लोगों ने बताया कि अब बीते 10 दिनों से रोजाना नाले का पानी घरों के बाहर ओवरफ्लो होकर सड़कों और गलियों में फैल रहा है। इससे न केवल आवाजाही में दिक्कत हो रही है, बल्कि घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान भी खराब हो रहा है और बच्चे बीमार हो रहे है।

