जालंधर-पठानकोट हाईवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, मां-बेटी जख्मी

क्राइम
Spread the love

जालंधर. पठानकोट हाईवे पर डीडी ट्रांसपोर्ट ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला और उसकी 3 साल की बेटी जख्मी हो गई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद लोगों ने मां-बच्ची को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं मामले की जानकारी ट्रक मालिक को भी दे दी गई है।

कोहरे के कारण हुआ हादसा

जानकारी देते हुए ASI रणधीर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण रायपुर मोड़ पर सड़क हादसा हुआ है। दोगड़ी से डीडी ट्रांसपोर्ट से ट्रक आ रहा था और ट्रक चालक ने वेन्यू कार को टक्कर मार दी। जिसमें मां-बेटी जख्मी हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है और बनती कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *