टीम के पहुंचते ही घर के बाहर केंद्रीय पुलिस बल तैनात कर दिया गया
जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही ये कार्रवाई
7 अक्टूबर को भी घर और दफ्तर समेत कई परिसरों पर रेड की गई थी
दो दिन पहले आप सांसद Ashok Mittal से जुड़े 10 ठिकानों पर भी रेड
लुधियाना
पंजाब में दो दिन पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Ashok Mittal घर रेड के बाद कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora के लुधियाना स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही घर के बाहर केंद्रीय पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अधिकारियों ने मंत्री के घर समेत अन्य ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पुराने मामले और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है।
रिहायशी प्रोजेक्ट के लिए जमीन का इस्तेमाल
इससे पहले 7 अक्टूबर 2024 को भी ED ने संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित घर और दफ्तर समेत कई परिसरों पर रेड की थी। उस दौरान गुरुग्राम, जालंधर और दिल्ली में भी उनसे जुड़े ठिकानों की जांच हुई थी। आरोप था कि औद्योगिक उपयोग के लिए आवंटित जमीन का इस्तेमाल कथित तौर पर रिहायशी प्रोजेक्ट के लिए किया गया।
10 ठिकानों पर भी ED ने छापेमारी की गई थी
इसी बीच, दो दिन पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Ashok Mittal से जुड़े 10 ठिकानों पर भी ED ने छापेमारी की थी। जालंधर, फगवाड़ा और गुरुग्राम में स्थित उनके घर, लवली ग्रुप के प्रतिष्ठान और LPU कैंपस में एक साथ कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार, अशोक मित्तल और उनके परिवार से जुड़े वित्तीय लेनदेन की गहन पड़ताल की गई है।
कई अहम दस्तावेज ED ने अपने कब्जे में लिए
रेड के दौरान Lovely Professional University कैंपस में कर्मचारियों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर प्रशासनिक ब्लॉक में कंप्यूटर सिस्टम, वित्तीय रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की गई। कई अहम दस्तावेज ED ने अपने कब्जे में लिए हैं। हालांकि, दोनों मामलों में ED की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

