मेघालय में कोयला खदान में हुआ जोरदार ब्लास्ट, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

जबरदस्त ब्लास्ट में लोगों को नहीं मिला संभालने का मौका, असम के रहने वाले थे अधिकांश मृतक

मेघालय के ताशखाई इलाके में एक कोयला खदान में ब्लास्ट होने से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और लोगों को बचाने की कोशिश जारी है।

खुदाई के दौरान हुआ जोरदार धमाका

मजदूर रोज की तरह ही खदान में खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जोरदार धमाका हुआ, जिस कारण लोगों की मौत हो गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक खदान में ब्लास्ट रिसाव या फिर विस्फोटक सामग्री के गलत इस्तेमाल के कारण हुआ है।

मृतकों में ज्यादातर असम के रहने वाले

शुरुआती जांच में पता चला है कि मरने वाले अधिकांश मजदूर असम के रहने वाले थे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है ताकि बचाव कार्य में बाधा न आए। धमाके के कारणों की तकनीकी जांच शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *