बैंक से पैसे निकलवा कर निकले दंपति से 19.10 लाख की लूट, दो लुटेरों ने दिया अंजाम

आज की ताजा खबर क्राइम
Spread the love

पुलिस ने दर्ज किए पीड़ित परिवार के बयान , सीसीटीवी कैमरों की हो रही जांच

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 इलाके में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां HDFC बैंक के बाहर कार सवार दंपति से बाइक सवार बदमाश लाखों की नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

19.10 लाख रुपए की नगदी

पीड़िता ने बताया कि उसका पति कार पार्क कर रहा था, जबकि उसके हाथ में नकदी से भरा बैग था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और नुकीली चीज से डराकर उसके हाथों से बैग छीन लिया। बैग में कुल 19.10 लाख रुपये की नकदी थी।

आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान

महिला के अनुसार, उनकी आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान है। वे दोनों सुबह विजय नगर फुटबॉल चौक स्थित बैंक से 17.10 लाख रुपये निकालकर लाए थे, जबकि 2 लाख घर से साथ लाए गए थे। यह रकम किसी को देनी थी, लेकिन बैंक के बाहर ही वारदात को अंजाम दे दिया।]

जल्द ही आरोपी होंगे गिरफ्तार

मौके पर पहुंचे थाना नंबर 7 के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *