BIG ACTION : लक्की ओबेरॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, अमृतसर पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

आज की ताजा खबर क्राइम
Spread the love

जालंधर के आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की हत्याकांड के मुख्य आरोपी शमिंदर सिंह शिंमरी को अमृतसर रूरल पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शमिंदर ने पुलिस पर गोली चलाई, जबकि पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग करके उसे घायल कर दिया। उसकी टांग में गोली लगी, उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है।

डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि शमिंदर सिंह जालंधर के मिठापुर का निवासी है और पहले भी कई अपराधों में शामिल रह चुका है। आरोपी एक्टिवा स्कूटर पर फरार हुआ था। पुलिस ने उसके कब्जे से बेरेटा .30 बोर पिस्तौल बरामद की।

मोटर साइकिल से जा रहा था मुख्य आरोपी

एसएसपी अमृतसर रूरल सुहैल क़ासिम मीर ने बताया कि आज आरोपी को मोटरसाइकिल पर आते हुए देखा और उसे रोकने का इशारा किया। पर वह घबरा गया और गिर पड़ा। इसके बाद उसने अपनी पिस्तौल निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई  और एक गोली उसकी टांग में मारी गई। मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया।

एक और व्यक्ति की बताई पहचान

पुलिस को प्राथमिक पूछताछ में शमिंदर सिंह ने हत्या में शामिल एक अन्य व्यक्ति की पहचान बताई है। इसके आधार पर पुलिस ने बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

शुक्रवार को की थी लक्की की गोली मारकर हत्या

बता दें कि शुक्रवार सुबह सवा 7 बजे आप नेता सतिंदर पाल सिंह जोगी उर्फ लक्की ओबेरॉय की मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा पार्किंग में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हमलावर शमिंदर सिंह व एक अन्य साथी सफेद एक्टिवा पर आए थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर खासी क्षेत्र में नाके लगाकर उसे पकड़ने की रणनीति बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *