जालंधर में आप नेता की हत्या ने पंजाब सरकार की फेल कानून व्यवस्था की खोली पोल – अशोक हिक्की

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

अपराधी बेखौफ होकर हत्याए कत्लेआम कर रहे

जालंधर। कैंट विधानसभा के जालंधर स्थित मॉडल टाऊन इलाके में आज सुबह-सुबह आम आदमी पार्टी के युवा नेता की गोलियां मार कर हत्या करने की घटना ने पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। भाजपा महामंत्री व कैंट विधानसभा प्रभारी अशोक सरीन हिक्की ने इस घटना को निंदनीय कहा। पंजाब सरकार की छत्रछाया में राज्य की विकास तरक्की तो नहीं हो रही पर गोलीबारी, कत्लेआम, जबरन वसूली, फिरौती और गैंगवार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं।

सरीन ने बताया रिमोट कंट्रोल से दिल्ली बैठकर पंजाब सरकार चलाने वाले अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों की सुरक्षा सुविधाओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान और शासनिक प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से दांव पर लगा दिया है।जिसके चलते पंजाब में व्यापारियों, दुकानदारों, नौजवानों, महिलाओं और हर वर्ग के लोगों पर आपराधिक छवि वाले हैबिचुअल क्रिमिनल बेख़ौफ़ होकर हमले कर रहे है।

दूसरी तरफ सीएम भगवंत सिंह मान कुम्बकर्णी नींद में मस्त होकर बढ़े-बढ़े सरकारी दफ्तरों एवं कोठियों में बैठकर सरकारी सुविधाओं का आनद उठा रहे हैं। वह सिर्फ झूठी बयानबाज़ी इश्तेहारबाज़ी और झूठे तरक़्क़ी विकास के बोर्ड लगाकर करोड़ो रुपए का भ्रष्टाचार कर सरकार चलाकर जनता को गुमराह कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *