पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण गर्मी

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

बठिंडा व फरीदकोट में सबसे ज्यादा 41.6°C तापमान

चंडीगढ़ में 38°C व लुधियाना में 39°C तापमान रिकॉर्ड

26 अप्रैल से कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है

सामान्य से अधिक तापमान और गर्म हवाएं चल सकती

चंडीगढ़

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पांच जिलों में तापमान 39 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है और मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल तक यही स्थिति बनी रहेगी, जबकि 26 अप्रैल से कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

बठिंडा और फरीदकोट में सबसे ज्यादा तापमान

पिछले 24 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। बठिंडा और फरीदकोट में सबसे ज्यादा 41.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में लू चलने की संभावना है। इन इलाकों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रह सकता है और गर्म हवाएं चल सकती हैं।

5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लू की संभावना

राज्य के 21 जिलों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि 4 जिलों में यह 39 डिग्री से अधिक रहा। चंडीगढ़ में 38 डिग्री, लुधियाना में 39 डिग्री और पटियाला में 39.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। 24 अप्रैल तक कई स्थानों पर लू चलने की संभावना है, इसके बाद मौसम में बदलाव आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *