कानपुर में लैंबोर्गिनी कार का कहर

आज की ताजा खबर
Spread the love

बुलेट सवार को तेज टक्कर मारी कि सड़क पर उछलकर काफी दूर जा गिरा

कार बुलेट के आगे वाले पहिए पर चढ़ गई, तभी लोगों ने किया कार का घेराव

भीड़ देखकर कारोबारी का बेटा कार के अंदर बैठा रहा और बाहर नहीं आया

आरोपी चालक को बाप के रसूख के चलते बचाने की कोशिश कर रही पुलिस

कारोबारी के बेटे और अन्य घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया

नेशनल डेस्क

कानपुर में एक तंबाकू व्यापारी के बेटे ने अपनी तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार से 6 से ज्यादा लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने एक बुलेट सवार को इतनी तेज टक्कर मारी कि वह सड़क पर उछलकर काफी दूर जा गिरा। कार बुलेट के आगे वाले पहिए पर चढ़ गई। इस हादसे के बाद लोगों ने कार को घेर लिया।

बाउंसरों और लोगों के बीच देखने को मिली गहमागहमी

भीड़ को देखकर कारोबारी का बेटा कार के अंदर ही बैठा रहा और बाहर नहीं आया। इसके बाद उसके बाउंसरों ने वहां पर मौजूद भीड़ को हटाना शुरू किया। इस दौरान बाउंसरों और लोगों के बीच काफी ज्यादा गहमागहमी देखने को मिली। कारोबारी के बेटे और अन्य घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस समझौते का दबाव बना रही : पीड़ित के परिजन

वहीं पीड़ित लोगों का कहना है कि आरोपी कार चालक के बाप के रसूख के चलते पुलिस उसे बचाने की कोशिश कर रही है। पुलिस उसकी लैंबोर्गिनी कार को थाने में काले रंग से ढक दिया है और कह रही है कि आरोपी शिवम मिश्रा बीमार है। पुलिस अब हम पर दबाव बना रही है कि हम समझौता कर लें। शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *