भारी मात्रा में हथियार, नशीले पदार्थ और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद
पुलिस को सूचना मिली अमृतसर क्षेत्र में कुछ लोग तस्करी में सक्रिय
सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर छापेमारी की
लंबे समय से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में सक्रिय
अमृतसर में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज
अमृतसर।
अमृतसर में पुलिस ने सीमा पार से चल रहे हथियार और नशा तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 5 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार, नशीले पदार्थ और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अमृतसर क्षेत्र में कुछ लोग सीमा पार से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय हैं।
कमिश्नरेट पुलिस ने छापेमारी की
सूचना के आधार पर कमिश्नरेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और इस नेटवर्क से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 आधुनिक पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस, 115 ग्राम हेरोइन और 11 लाख 90 हजार रुपय की ड्रग मनी बरामद की है।
NDPS कानून के तहत मामला
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में सक्रिय थे और इनके संपर्क सीमा पार मौजूद हैंडलरों से थे। इस मामले में थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

