कॉल करने वाले ने खुद को PRF और “शेरा गैंगस्टर” बताया
PRF के नाम से कथित पोस्टर और प्रेस रिलीज भी मिले हैं
भाजपा और आरएसएस से जुड़े अन्य लोगों को भी चेतावनी
पंजाब पुलिस के DGP को लिखित शिकायत, जांच की मांग
अमृतसर।
पंजाब में भाजपा युवा नेता साईंअंश सूरी को जान से मारने की धमकी मिली है। मंगलवार सुबह उन्हें एक विदेशी नंबर (+44, यूके कोड) से कॉल कर धमकाया गया। कॉल करने वाले ने खुद को “Punjab Resistance Front (PRF)” और “शेरा गैंगस्टर” बताया और सूरी को बताया कि गाड़ी बम से उड़ाई जा सकती है। साथ ही भाजपा और आरएसएस से जुड़े अन्य लोगों को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई। शिकायत की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और अमृतसर पुलिस कमिश्नर को भेजी गई है।
पंजाब पुलिस के DGP को लिखित शिकायत
धमकी के साथ ही अमृतसर में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष साईंअंश सूरी को सोशल मीडिया पर PRF के नाम से कथित पोस्टर और प्रेस रिलीज भी मिले हैं, जिनमें गुरदासपुर हमले की जिम्मेदारी लेने और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने की बात कही गई है। सूरी ने तुरंत पंजाब पुलिस के DGP को लिखित शिकायत भेजकर उच्च स्तरीय जांच, विदेशी नंबर की तकनीकी जाँच और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।


