गुरदासपुर में भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

भाजपा नेता की जवाबी फायरिंग से हमलावर मौके से फरार

पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मामले को लेकर गुरदासपुर पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई

गुरदासपुर

पंजाब के गुरदासपुर में भाजपा जिला ट्रेड सेल के अध्यक्ष विजय सोनी को निशाना बनाकर उनके पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। विजय सोनी ने हिम्मत दिखाते हुए अपने पास मौजूद लाइसेंसी रिवाल्वर से जवाबी फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पंप पर बैठ हिसाब-किताब कर रहे थे

घटना के समय विजय सोनी भगवानपुर स्थित अपने पेट्रोल पंप पर बैठकर हिसाब-किताब कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावर वहां पहुंचे और उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। क्रॉस फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन उनकी कार पर 2 से 3 गोलियां लगने की बात सामने आई है।

2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई

पीड़ित परिवार का दावा है कि विजय सोनी को पिछले कुछ समय से विदेशी नंबरों से धमकी भरे फोन और संदेश मिल रहे थे। घटना के बाद एक ऑडियो मैसेज और संदेश भी भेजा गया, जिसमें कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। संदेश में धमकी दी गई कि यह केवल “ट्रेलर” है और 10 दिनों के भीतर रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं

विजय सोनी ने कहा कि वह किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं और भाजपा के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। वहीं, परिवार ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस अब CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और कथित रंगदारी वाले ऑडियो संदेश की जांच कर रही है। मामले को लेकर गुरदासपुर पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *