मोगा रैली के बाद आप ने अचानक बुलाई विधायक दल की बैठक, हो सकता है कुछ अहम

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

सीएम मान, पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल और प्रदेश इंचार्ज सिसोदिया मीटिंग में मौजूद

मोगा। आम आदमी पार्टी ने मोगा रैली के तुरंत बाद अचानक विधायक दल की बैठक बुला ली है। इस बैठक का यूं अचानक बुलाया जाना कुछ बढ़ा होने की संभावना पैदा कर रहा है। जिसे लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि यह मीटिंग मोगा के एक होटल में की जा रही है।

राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अपने वादे के मुताबिक डिप्टी सीएम लगा सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि किसी पार्टी पदाधिकारी ने नहीं की है।  बता दें कि पार्टी की तरफ से दलित और हिंदू चेहरे को डिप्टी सीएम के पद पर बैठाने की बात लंबे समय से कही जा रही है। क्या इस अचानक बुलाई मीटिंग में इस पर मोहर लगाई जा सकती है? सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि दिल्ली और पंजाब की लीडरशिप में मालवा के दो दलित लीडरों के नाम को लेकर पेंच फंसा है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खास तौर पर पहुंच चुके हैं। साथ ही पंजाब इंचार्ज व दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक बैठक जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *