पंजाब में शादी में दुल्हन पर लुटाए लाखों रुपए

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

कुछ लोग इसे पैसे की बेक्री बता रहे हैं तो वहीं कुछ इसे दूल्हे का शाही अंदाज कह रहे हैं

दूल्हा दुल्हन पर नोट उड़ाता नजर आ रहा है और आसपास जगह सिक्कों से भरी हुई है

इस वीडियो के वायरल होने के बाद चर्चा होने लगी कि दूल्हे ने करोड़ों रुपए लुटा दिए हैं

हालांकि डीजे वाले के मुताबिक शादी में करोड़ नहीं, बल्कि करीब 3 लाख रुपये उड़ाए थे

पंजाब डेस्क

पंजाब में एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शादी में एक्सट्रा करने की मंशा से दूल्हे ने अपनी दुल्हन के ऊपर पैसों की बारिश कर दी जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन पर नोट उड़ाता नजर आ रहा है और आसपास की पूरी जगह सिक्कों से ही भरी हुई है। शादी में मौजूद लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

वीडियो वायरल होने के बाद अब यह चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे पैसे की बेक्री बता रहे हैं तो वहीं कुछ इसे दूल्हे का शाही अंदाज कह रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा होने लगी कि दूल्हे ने करोड़ों रुपए लुटा दिए हैं। शादी में मौजूद डीजे वाले ने गाना गाया।

करोड़ रुपये नहीं, 3 लाख रुपये उड़ाए

डीजे वाले के मुताबिक शादी में करोड़ नहीं, बल्कि करीब 3 लाख रुपये उड़ाए गए थे। क्योंकि ज्यादातर नोट 10-10 रुपए के थे तो इसलिए वह काफी लग रहे थे। असल में उनके परिवार वालों की तरफ से 3 लाख रुपए ही उड़ाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *