लहिल कलां गांव में देर रात बड़ी वारदात सामने आई
युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की
वहीं यह घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है
बताया गया करीब दो साल पहले प्रेम विवाह हुआ था
हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है
संगरूर
पंजाब के संगरूर में लहिल कलां गांव में देर रात बड़ी वारदात सामने आई है। यहां 28 साल के युवक गुरप्रीत सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है, जब दो अज्ञात व्यक्ति घर में दाखिल हुए और युवक पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
करीब दो साल पहले प्रेम विवाह हुआ
परिजनों के मुताबिक, गुरप्रीत सिंह के कमरे में एक कुत्ता बंधा हुआ था। कुत्ते के भौंकने पर वह उसे कमरे से बाहर निकालने लगा, तभी अचानक घर में घुसे दो लोगों ने उस पर गोलियां चला दीं। गोलियां उसके सिर में लगीं, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का करीब दो साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। हालांकि, हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

