जालंधर में दिनदहाड़े स्नैचिंग : ऑफिस से लौट रहीं दो युवतियों का पर्स छीना, थाने में भी नहीं सुनी गई शिकायत

आज की ताजा खबर क्राइम
Spread the love

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीसीटीवी चालान काटने तक सीमित हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है

आबादपुरा रोड की एक गली के पास पहुंचीं, पीछे से आए दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मार पर्स छीन लिया

युवतियों ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से नकोदर रोड की तरफ फरार हो गए

वहीं, ये वारदात शिंगारा अस्पताल के बाहर हुई। पर्स में महंगा आईफोन, कैश और कई जरूरी दस्तावेज थे

जालंधर

जालंधर में चोरी और स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामले में एक्टिवा पर घर लौट रही दो युवतियों से बाइक सवार बदमाश पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में आईफोन, नकदी और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। आरोप है कि पीड़िताओं को शिकायत दर्ज कराने के बजाय पुलिस ने सुबह आने को कह दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आरोप है कि सीसीटीवी चालान काटने तक सीमित हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है।

ड्यूटी खत्म कर एक्टिवा पर घर लौट रही थीं

जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां ड्यूटी खत्म कर एक्टिवा पर घर लौट रही थीं। जैसे ही वे आबादपुरा रोड की एक गली के पास पहुंचीं, पीछे से आए दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया। युवतियों ने शोर मचाया और पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से नकोदर रोड की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद दोनों काफी घबराई हुई थीं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और पुलिस को सूचना दी।

यह वारदात शिंगारा अस्पताल के बाहर हुई

पीड़िताओं ने बताया कि वारदात शिंगारा अस्पताल के बाहर हुई। पर्स में महंगा आईफोन, कैश और कई जरूरी दस्तावेज थे। शिकायत दर्ज कराने के लिए वे पहले थाना नंबर 5 पहुंचीं, जहां से उन्हें थाना नंबर 6 भेज दिया गया। वहां भी कथित तौर पर अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई के बजाय सुबह आने को कह दिया। पिछले कुछ दिनों में इस रोड पर कई वारदातें हो चुकी हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *