पंजाब CM भगवंत मान की सेहत को लेकर नई जानकारी आई सामने, अस्पताल ने जारी किया Health Bulletin

आज की ताजा खबर
Spread the love

मुख्यमंत्री को हाल के दिनों में अधिक थकान महसूस हो रही थी

सीएम 16 फरवरी को नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे

डॉक्टरों की सलाह पर आराम और इलाज के लिए भर्ती किया

हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही

मोहाली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तबीयत ठीक न होने के कारण रविवार को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत में सुधार है। मंगलवार रात अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि मुख्यमंत्री 16 फरवरी को नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सीएम को हाल के दिनों में अधिक थकान महसूस हो रही थी, जिसके चलते डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें निगरानी में आराम और इलाज के लिए भर्ती किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार देखभाल कर रही है।

15 फरवरी को संगरूर में बिगड़ी तबीयत

15 फरवरी, महाशिवरात्रि के दिन दोपहर में मुख्यमंत्री संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। पूजा-पाठ और हवन यज्ञ के बाद सीएम की तबीयत बिगड़ गई।

16 फरवरी को मोगा रैली में शामिल हुए

इसके चलते उनका संगरूर के बाद फाजिल्का का दौरा रद्द कर दिया गया और उन्हें तुरंत मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, 16 फरवरी को वे मोगा में आयोजित एक रैली में शामिल हुए, जिसके बाद उनकी सेहत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती किया गया।

अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

इस बीच 17 फरवरी को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी एक स्कूल की ईमेल आईडी पर भेजी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने अस्पताल और आसपास के इलाकों की गहन जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *