पंजाब यूथ कांग्रेस के हलका बाबा बकाला का नेता आजाद सिंह पकड़ा, पुलिस कर रही जांच
ब्यूरो. अमृतसर जिले में कांग्रेस से जुड़े एक नेता की गिरफ्तारी से पार्टी में हलचल मच गई है। पुलिस ने पंजाब यूथ कांग्रेस के हलका बाबा बकाला के नेता आजाद सिंह को फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला जंडियाला गुरु क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आगे जांच कर रही है।
30 लाख रुपए की फिरौती की मांग
पुलिस के अनुसार 14 जनवरी को जंडियाला गुरु निवासी दीपक जुल्का को एक विदेशी नंबर से लगातार कॉल और मैसेज आए। कॉल करने वालों ने अपनी पहचान केशव शिवाला, सत्ता नौशहरा और करण बाठ के नाम से बताई और 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी।
परिवार को जान से मार दिया जाएगा
आरोपियों ने धमकी दी कि रकम न देने पर दीपक जुल्का और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। जांच के दौरान पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी के गैंगस्टरों से संबंध सामने आए हैं। यह भी आरोप है कि वह चुनाव में जीत के लिए गैंगस्टरों से मदद मांगता था।


