ब्यूरो. दिल्ली की पूर्व मुख्मयंत्री आतिशी मार्लेन की वीडियों के मामले में पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर को दिल्ली तलब किए जाने की सूूचना मिली है। बताया जा रहा है कि विधानसभा सचिवालय ने उन्हें 27 फरवरी दोपहर 3 बजे तक पेश होने के आदेश दिए हैं। हालांकि पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आलोक शेखर और राज्य पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने बताया कि आतिशी की कथित टिप्पणियों के वीडियो क्लिप के संबंध में दर्ज एफआईआर के बारे में उनके जवाबों की राज्य सरकार द्वारा जांच की जा रही है।



