घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी गई
दोनों पक्षों के बयान दर्ज, जांच के आधार पर अगली कार्रवाई
सरबजीत ने अपनी कार पेट्रोल पंप पर लगाने के लिए रोकी थी
वहीं दोनों वाहन पलट गए और ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया
जालंधर
जालंधर-गोराया हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। वही इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
जांच के आधार पर कार्रवाई
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, नव भारत ट्रांसपोर्ट का एक ट्रक (नंबर PB10 GS 0998) साबुन और अन्य सामान लेकर जालंधर की ओर जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर यह हादसा हो गया।
ट्रक-कार टक्कर में 3 घायल
हादसे में घायल सरबजीत ने बताया कि उसने अपनी कार पेट्रोल पंप पर लगाने के लिए रोकी थी और पीछे से आ रहे वाहनों को संकेत देने के लिए डिप्पर भी दिया था। इसके बावजूद तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उसकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए और ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। मौके पर मौजूद एक बोलेरो चालक ने बताया कि वह किसी तरह अपनी गाड़ी बचाकर निकल गया और बाल-बाल बचा।

