https://www.facebook.com/share/v/1FGqnRa5qt/
लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर दी जान, पत्नी से था विवाद
ब्यूरो. नगर निगम के एक कर्मचारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कर्मचारी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। मृतक की पहचान अश्विनी कुमार उर्फ आशु नाहर के रूप में हुई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
गोली मारकर की आत्महत्या
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के अमृतसर के चबाल रोड पर रहने वाले नगर निगम के एक कर्मचारी द्वारा घरेलू झगड़े के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक नगर निगम में ड्राइवर के पद पर तैनात था और नगर निगम ऑटो वर्कशॉप यूनियन का अध्यक्ष भी था। खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
घर में पत्नी से चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि करीब 6 माह से घर में पत्नी से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात पत्नी मायके चली गई। रात करीब 3:30 बजे अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अश्विनी के बनाए वीडियो और परिवार के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है ताकि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि हो सके।


