लाडोवाली रोड संत नगर की विवादित बिल्डिंग एक बार फिर सील, नोटिस जारी

आज की ताजा खबर लोकल गर्वनमेंट
Spread the love

मोहल्ला निवासियों की शिकायत पर निगम ने की कार्रवाई, मालिक के खिलाफ दर्ज होगी FIR

जालंधर, लाडोवाली रोड स्थित संत नगर की मोड पर बनी विवादित अवैध बिल्डिंग पर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीमों ने एक्शन ले लिया है। बिल्डिंग ब्रांच की तरफ से अवैध बिल्डिंग को एक बार फिर से नोटिस जारी कर सील कर दिया गया है। इस बिल्डिंग को लेकर लंबे समय से इलाका निवासियों और बिल्डिंग मालिकों के बीच विवाद चल रहा था। मामला पुलिस कार्रवाई तक पहुंच चुका है।

दो बार पहले चल चुकी है डिच, चार बार हुई सील

इलाका निवासियों का आरोप है कि यह बिल्डिंग पूरी तरह से अवैध है। इसके मालिक ने बिना नक्शा पास कराए बेसमैंट खोदी और फिर कई मंजिला बिल्डिंग खड़ी कर दी है। पहले भी दो बार इस पर डिच मशीन चलवाई गई और चार बार इसे सील कराया जा चुका है। उसके बावजूद मालिक की तरफ से निर्माण जारी रखा। लोगों का आरोप है कि उक्त बिल्डिंग के निर्माण के दौरान मालिक ने सड़क पर लगे साइन बोर्ड को भी उखाड़ कर फैंक दिया था। इसके अलावा सड़क का कुछ हिस्सा भी निर्माण के दौरान कब्जा लिया है।

मोहल्ला निवासियों के साथ सीधी लड़ाई

मोहल्ला निवासी इस संबंध में लगातार नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात करके कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनकी शिकायत के बाद ही निगम कमिश्नर ने इस बिल्डिंग का पहले बिजली कनैक्शन कट करवाया और अब उसे सील करवा दिया है। साथ ही पुलिस कमिश्नर को आरोपी बिल्डिंग मालिक पर पर्चा दर्ज करने की भी सिफारिश की गई है। इस मामले में अभी कार्रवाई चल रही है। जल्द मालिक के खिलाफ पर्चा दर्ज हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *