रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाणगंगा तक पहुंचना आसान हो जाएगा
नई सेवा के तहत बाइक, ऑटो और कार राइड का लाभ उठा सकेंगे
आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी
वहीं यात्रियों का समय बचेगा और सफर अधिक आरामदायक होगा
जम्मू/कटरा
मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब यात्रा के दौरान और अधिक सुविधा मिलेगी। श्रद्धालुओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटरा में Rapido सेवा शुरू कर दी है। इस नई सुविधा से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाणगंगा तक पहुंचना अब पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
भक्तों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी
नई सेवा के तहत श्रद्धालु बाइक, ऑटो और कार राइड का लाभ उठा सकेंगे। इससे खासकर उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो कटरा पहुंचने के बाद स्थानीय परिवहन के लिए परेशान होते हैं। उम्मीद है कि Rapido सेवा शुरू होने से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा
किराए की बात करें तो बाइक राइड लगभग 35 रुपये, ऑटो राइड 91 रुपये, कार राइड 156 रुपये और प्रीमियम कार राइड करीब 176 रुपये में उपलब्ध हो सकती है। कम खर्च में मिलने वाली इस सुविधा से यात्रियों का समय भी बचेगा और सफर अधिक आरामदायक होगा। श्राइन बोर्ड की इस पहल को श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।


