बाबा परगट नाथ को वाल्मीकि समाज बोर्ड पंजाब का चेयरमैन बनने पर विशेष सम्मान
ब्यूरो. शहीद उधम सिंह नगर स्थित कार्यालय में जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली ने आयोजित प्रेसवार्ता में शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीश सिसोदिया को बरी किए जाने के फैसले का स्वागत किया। इसे सत्य और न्याय की बड़ी ऐतिहासिक जीत बताया।
नितिन कोहली ने कहा कि राजनीतिक साजिशों और दबाव के बावजूद सच्चाई सामने आई है। यह फैसला दिखाता है कि ईमानदार और जनहित की राजनीति को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के कल्याण के एजेंडे पर आगे भी मजबूती से काम करती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय केवल दो नेताओं की जीत नहीं, बल्कि उन सभी नागरिकों की जीत है जो सत्य और न्याय में विश्वास रखते हैं।
इसी अवसर पर बाबा परगट नाथ को बाल्मीकि समाज बोर्ड पंजाब का चेयरमैन नियुक्त होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नितिन कोहली ने कहा कि उनकी नियुक्ति से बाल्मीकि समाज को मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा और सामाजिक न्याय की दिशा में और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेयर विनीत धीर, कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा, चेयरमैन मंगल सिंह, आदमपुर हलका इंचार्ज पवन कुमार टीनू, आत्म प्रकाश, चेयरमैन काकू अलावलिया, चेयरमैन रमनीक रंधावा, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, फिल्लौर हलका इंचार्ज प्रिंसिपल प्रेम कुमार, रोबिन हंस, पार्षद अश्विनी अग्रवाल, नरेश शर्मा, लगनदीप, निखिल अरोड़ा, पवन कुमार हंस, लव रॉबिन, जसविंदर बिल्ला, अमनदीप संधल, अजय शर्मा और जसप्रीत रिप्पी सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

