Toll Plaza Free : पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा किसानों ने कराया फ्री

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

टोल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने और राहत देने को लेकर प्रदर्शन

ब्यूरो. पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल टोल प्लाजा को लेकर बड़ी खबर है। लाडोवाल टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री करवा दिया है। किसानों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती वे आम जनता के लिए इस टोल को पूरी तरह टैक्स फ्री रखेंगे। विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने आज यहां एकत्रित होने का आह्वान किया था। इसे बंद करके किसान वहीं धरने पर बैठ गए। वहीं किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात है।

धरने पर बैठे किसान

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना के महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा को आज किसानों ने फ्री करा दिया है। किसानों द्वारा फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर पक्का कानून बनाने, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामलों में इंसाफ और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई, शंभू बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज किए गए पर्चे (FIR) रद्द करने और लाडोवाल टोल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने और स्थानीय लोगों को राहत देने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *