ब्यूरो. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एक बार फिर से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक वह स्वास्थ्य और फिटनेस के तहत निर्धारित सात दिन का डिटॉक्स कार्यक्रम शुरू किया है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है औऱ न ही पिन प्वाइंट ही इसकी पुष्टि करता है।
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसी हफ्ते बेंगलुरु के एक निजी चिकित्सा केंद्र में विशेषज्ञों की निगरानी में यह इलाज शुरू कराया है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में संतुलित आहार, चिकित्सकीय निगरानी और वेलनेस थेरेपी शामिल हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि यह दौरा पूर्व निर्धारित है और किसी आपातकालीन स्वास्थ्य समस्या से जुड़ा नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह विशेषज्ञों की देखरेख में नियमित स्वास्थ्य डिटॉक्स योजना का हिस्सा है। मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं।
बेंगलुरु में वह अपने प्रवास के दौरान सीएम मान अपने उच्चाधिकारियों के संपर्क में रहेंगे। प्रशासनिक कार्यों की निगरानी वर्चुअल माध्यम से करते रहेंगे। महत्वपूर्ण बैठकों और फाइलों का निपटारा डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। जिससे की पंजाब सरकार के महत्वपूर्ण फैसले और रूटीन काम प्रभावित न हो।

