पंजाब में AAP पार्षद के घर पर फायरिंग, हमलावरों ने की कई राउंड गोलीबारी, CCTV में कैद हुई घटना

आज की ताजा खबर क्राइम
Spread the love

काउंसलर के आवास कई राउंड फायरिंग की, इससे इलाके में हड़कंप मच गया

घटना के समय घर के अंदर काउंसलर का पूरा परिवार मौजूद था, हताहत नहीं

अमृतसर. पंजाब में AAP की पार्षद के घर पर फायरिंग हुई है। अमृतसर के रतन सिंह चौक क्षेत्र में कुछ नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा आम आदमी पार्टी की मौजूदा काउंसलर के घर पर गोलीबारी की गई। सूचना के अनुसार, अपराधियों ने काउंसलर के आवास कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। काउंसलर के पति ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

अंदर मौजूद था पूरा परिवार

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के अंदर काउंसलर का पूरा परिवार मौजूद था, लेकिन किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई। शिकायत में उन्होंने उन व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी, जिनके विरुद्ध स्थानीय स्तर पर पहले से ही शिकायतें दर्ज थीं। इंदरजीत का कहना है कि संभवतः इसी पुरानी रंजिश के चलते आज यह जानलेवा हमला किया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *