मशहूर रैपर बादशाह मुसीबत में घिरे! विवादित गाने को यूट्यूब ने हटाया, हो सकती है गिरफ्तारी

आज की ताजा खबर मनोरंजन
Spread the love

नए गाने टटीरी को लेकर पंचकूला में केस दर्ज, महिला आयोग भी खिलाफ

बादशाह की गिरफ्तारी को टीमें गठित, पुलिस ने पेश होने को जारी किया नोटिस

हरियाणा. मशहूर रैपर बादशाह अपने नए गाने को लेकर विवादों में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके नए गाने टटीरी को लेकर पंचकूला में केस दर्ज किया गया है। वहीं केस दर्ज होने के बाद YouTube ने भी एक्शन लेते हुए उनके गाने को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। वहीं इस मामले को लेकर हरियाणा महिला आयोग भी बादशाह को समन जारी कर चुका है। बादशाह के नए गाने के बोल और वीडियो पर आपत्ति जताई गई है।

गिरफ्तारी की तैयारी में पुलिस

पंचकूला पुलिस ने बादशाह की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। इसी बीच पुलिस ने बादशाह को तुरंत पेश होने का नोटिस भी जारी किया है। साथ ही उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है ताकि बादशाह विदेश न भाग सके।

गाने के बोल और वीडियो पर आपत्ति

महिला आयोग का कहना है कि इस गाने में हरियाणा की स्कूली छात्राओं को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। वीडियो में लड़कियां स्कूल की यूनिफॉर्म पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं, जिस पर आयोग ने गंभीर चिंता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *