मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच बढ़ी LPG सिलेंडर की कीमतें, नए रेट सुन रह जाएंगे हैरान !

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर 913 रुपए में मिलेगा, पहले कीमत 853 रुपए थी

इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल कर सभी रिफाइनरी कंपनियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर 913 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपए थी। वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए का इजाफा किया गया है, जिसके बाद यह 1883 रुपए का हो गया है। नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। इससे पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। यानी करीब एक साल बाद फिर से कीमतों में इजाफा किया गया है। वहीं 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम भी करीब 31 रुपए तक बढ़ाए गए थे।

क्यों बढ़े हैं गैस के दाम?

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और Iran–Israel conflict के कारण गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। कच्चे तेल और गैस के अंतरराष्ट्रीय दाम बढ़ने से भारत में LPG की लागत भी बढ़ गई है। इसी वजह से घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इस कदम से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सप्लाई बिना रुकावट मिलती रहेगी।

सरकार का बड़ा कदम

गैस किल्लत रोकने के लिए सरकार ने 5 मार्च को इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए देश की सभी रिफाइनरी कंपनियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। अब रिफाइनरियां प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल सिर्फ रसोई गैस बनाने के लिए करेंगी। साथ ही प्रोपेन और ब्यूटेन की सप्लाई सरकारी तेल कंपनियों को देनी होगी। इनमें Indian Oil Corporation, Hindustan Petroleum और Bharat Petroleum शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *