अब तेरी बारी! शहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली जान से मारने की धमकी 

आज की ताजा खबर क्राइम
Spread the love

बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल की तरफ से धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पंजाब. पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसकी ऑडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। यह धमकी बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल की तरफ से दी गई है। धमकी में चंडीगढ़ में युवक की हत्या का भी जिक्र किया गया है।

जितने मर्जी गनमैन ले लो, अब तेरा नंबर

वायरल हो रही ऑडियो में बंबीहा गैंग का गैंगस्टर लक्की पटियाल कह रहा है कि चंडीगढ़ सेक्टर 9 में जो हत्या की गई है, उससे बहुत से लोगों को मिर्ची लगी है। अब मनकीरत औलख की बारी है, वह चाहे जितने गनमैन ले ले, अब उसका नंबर लगना है।

प्रॉपर्टी डीलर को मारी थी 12 गोलियां

बीते दिन बुधवार को चरणजीत उर्फ चन्नी नाम के प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्या की गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लक्की पटियाल ने ली थी और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि यह हमारी जानकारी विरोधियों को देता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *