ईरान का कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर जोरदार हमला, ट्रंप बोले- ये बर्दाश्त नहीं करेंगे

आज की ताजा खबर विदेश
Spread the love

कतर ने ईरान परलगाया “रेड लाइन पार करने” का, प्लांट में आग लगने से बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच युद्ध के 20 दिन बाद भी ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ है। आज ईरान ने कतर पर जोरदार हमला करते हुए उनकी सबसे बड़े गैस प्लांट रास लफान को भारी नुकसान पहुंचाया। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने चेताया कि अगर अब ईरान ने कतर पर हमला किया तो वह इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

ईरान ने कतर की रास लफान पर किया हमला

ईरान ने कचर की सबसे बड़े गैस प्लांट रास लफान पर मिसाइल से हमला किया है। जिस कारण प्लांट में आग लग गई है और काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। हालांकि इसमें किसी की जान नहीं गई है, पर इस हमले के बाद हालात और भी ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब इजराइल ने ईरान के पार्स गैस प्लांट पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने कतर पर हमला कर दिया, जिसके बाद कतर ने ईरान पर “रेड लाइन पार करने” का आरोप लगाया।

हमारी सब्र सीमा खत्म हो रही है : सऊदी अरब

वहीं सऊदी अरब ने इस जंग के बीच इमरजैंसी मीटिंग बुलाई है। पहले वह इस पूरे मामले को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करेगा। अगर जरूरत पड़ी तो वह सैन्य कार्रवाईकरने से भी पीछे नहीं हटेगा। क्योंकि अब उसकी सब्र सीमा खत्म हो रही है और ईरान को बात सुननी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *