8 अप्रैल को श्री नाबा दास जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दी गई छुट्टी
लोगों को इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा
14 अप्रैल को बैसाखी पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक तरीके से मनाएंगें
14 अप्रैल को ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी मनाई जाती है
पंजाब डेस्क
पंजाब में एक बार फिर छुट्टियों का दौर शुरू होने जा रहा है। राज्य सरकार ने अगले हफ्ते 8 अप्रैल को सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी श्री नाबा दास जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दी जा रही है। इस दिन राज्यभर में स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। लोगों को इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा और श्रद्धापूर्वक दिवस मनाया जाएगा।
पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा बैसाखी का पर्व
इसके अलावा 14 अप्रैल को भी पंजाब में एक और महत्वपूर्ण सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन बैसाखी का पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। बैसाखी न केवल फसल कटाई का त्योहार है, बल्कि सिख धर्म में इसका विशेष धार्मिक महत्व भी है। इसी दिन कई स्थानों पर मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है, जिससे माहौल उत्सवमय बना रहता है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी मनाई जाएगी
14 अप्रैल को ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी मनाई जाती है, जो भारतीय संविधान के निर्माता थे। इस अवसर पर पूरे राज्य में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश रहने के कारण लोग इस दिन को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मनाते हैं। लगातार मिल रही इन छुट्टियों से लोगों को कुछ राहत भी मिलेगी।

