पाक सरकार का बड़ा फैसला

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 378 रुपए प्रति लीटर हो गई है

बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट से निपटने के लिए कड़े नियम भी

वहीं अब कैबिनेट मंत्रियों को अगले 6 महीने तक वेतन नहीं मिलेगा

पहले कैबिनेट मंत्रियों की 2 माह की सैलरी रोकने का फैसला लिया

नई दिल्ली

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में कटौती की है। सरकार ने यह फैसला लोगों के विरोध के बाद लिया है। जिस वजह से पेट्रोल 80 रुपए सस्ता हो गया है। जिस कारण अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 378 रुपए प्रति लीटर हो गई है। बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट से निपटने के लिए शहबाज शरीफ ने कड़े नियमों का भी ऐलान किया।

बीते दिन ही सरकार ने बढ़ाए थे पेट्रोल रेट

वीरवार को पेट्रोल की कीमतों में 43% और डीजल में 55% की बढ़ोतरी की थी। इससे पेट्रोल 137.23 बढ़कर 458.41 और डीजल 184.49 बढ़कर 520.35 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया था। जिसके बाद देशभर में सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

मंत्रियों को नहीं मिलेगी 6 महीने की सैलरी

बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट से निपटने के लिए शहबाज शरीफ ने कड़े नियमों का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पहले कैबिनेट मंत्रियों की 2 महीने की सैलरी रोकने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब कैबिनेट मंत्रियों को अगले 6 महीने तक वेतन नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *