अमृतसर में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

अमृतसर के जंडियाला गुरु में अज्ञात लोगों ने घर को बनाया निशाना

करीब 12 राउंड घर पर फायरिंग की गई थी, आरोपी मौके से फरार

पुलिस की सिक्योरिटी, चुनाव न लड़ने की पहले भी मिल चुकी धमकी

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगें

अमृतसर

अमृतसर के जंडियाला गुरु में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग करने के बाद हमलावर बाइक से मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने करीब 12 राउंड घर पर फायरिंग की थी। इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं।

हमले के पीछे चुनावी रंजिश है

जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के सुरिंदर सिंह सोनू इस बार पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें चुनाव न लड़ने के लिए पहले भी धमकियां मिल चुकीं थी। इसके साथ ही उनकी गाड़ी पर भी हमला किया जा चुका था। जिसके बाद उन्हें पुलिस की सिक्योरिटी दी गई थी। इसके बाद अब एक बार फिर उन्हें निशाना बनाया गया है।

मिनटों में फायरिंग कर फरार

बताया जा रहा है कि 4 अज्ञात हमलावर फायरिंग करने के लिए रात को आए थे। उन्होंने रात के अंधेरे घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मिनटों में बाइक से फरार हो गए। लोगों का कहना है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *