किसानों का एक-एक दाना मंडी से उठाया जाएगा
122 लाख एमटी गेंहू का पंजाब को टारगेट मिला
24 घंटों में किसानों के पैसे ट्रांसफर किए जाएंगें
जालंधर में 6 जिलों के अधिकारियों के साथ मीटिंग
जालंधर
भारत सरकार की ओर से 122 लाख मेट्रिक टन गेंहू का पंजाब को टारगेट मिला है, उस टारगेट को पूरा करने के साथ 132 लाख मीट्रिक टन गेंहू के पुख्ता प्रबंध किए गए है। 30 हजार 973 करोड़ की सीसीएल का पैसा पहुंच चुका है। इस दौरान किसानों का एक-एक दाना मंडी से उठाया जाएगा। वहीं एमएसपी के तय रेटों पर किसानों का अनाज खरीदने के बाद 24 घंटों में किसानों के पैसे ट्रांसफर किए जाएंगें। डीसी कॉप्लैक्स में अधिकारियों से मीटिंग के बाद कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गेंहू की खरीद का सीजन शुरु हो गया है। ऐसे में सीएम भगवंत मान की अगुवाई में गेंहू की खरीद को लेकर मंडियों में पुख्ता प्रबंध किए है।
जालंधर में 6 जिलों के अधिकारियों के साथ मीटिंग
वहीं प्रशासन द्वारा अलग-अलग जिलों में मीटिंग की जा रही है। वहीं आज जालंधर में 6 जिलों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई है, जिसमें कपूरथला, लुधियाना ईस्ट वेस्ट, रोपड़, जालंधर, होशियारपुर और नवांशहर के अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान ट्रांसपोर्ट के अधिकारी भी मौजूद रहे। ऐसे में आज प्रशासन के प्रबंधो का जायजा लिया गया। पंजाब में आप की सरकार के दौरान 7 से 8 सीजन गेंहू और धान के किसानों के अच्छे निकले है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को किसानों को परेशानी ना आने के निर्देश दिए गए है।
20 से 25 दिन का सीजन, खुद भी मंडियों में रहेंगे
पिछली सरकारों के दौरान स्कूटर, बाइक के नंबरों पर टेंडर होते रहे है, लेकिन मान सरकार द्वारा ट्रांसपेरेट ढंग के साथ किसान को किसी तरह की कमी का सामना ना करना पड़े और ट्रांसपोर्ट के दौरान वह परेशान ना हो, ऐसे में ट्रांसपोर्ट के ठेकेदारों को मंडी में उपस्थित रहने के लिए आदेश जारी किए है। यह 20 से 25 दिन का सीजन है, ऐसे में वह खुद मंडियों में उपस्थित रहेंगे। पिछली सरकारों के दौरान किसानों को पेमेंट ना मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था और वह धरने लगाकर मांग करते थे।
आढ़तियों की मांग को लेकर पंजाब उनके साथ
देश में अनाज भंडार पंजाब की देन है। वहीं आढ़तियों द्वारा प्रदर्शन किए जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहाकि उनकी मांग केंद्र से है। लेकिन उसके बावजूद हाल ही में सीएम मान ने देश के गृह मंत्री अमित से मुलाकात की थी। जिसके बाद यह तय हुआ है कि 4.57 रुपए आढ़तियों को बढ़ाकर दिए जाएंगे। आढ़तियों की मांग को लेकर पंजाब उनके साथ खड़ा है। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि एमएसपी के आधार पर किसानों की फसल उठाई जा रही है। ऐसे में पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

