रंगला वेहड़ा फिर विवादों में, निगम दर्ज कराएगा FIR

Others
Spread the love

निगम की पार्किंग में गैर-कानूनी ढंग से फीस वसूली का खुलासा

जालंधर, जालंधर में हमेशा से विवादों में रहा रंगला वेहड़ा एक बार फिर से चर्चा में है। भगवान वाल्मीकि चौक के पास स्थित रंगला वेहड़ा के बाहर बिना मंजूरी के पर्ची काटकर फीस वसूलने का मामला सामने आया है। नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर ने निगम की पार्किंग में गैर कानूनी कब्जा करके पर्ची काटने के विरोध में थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस को व्यक्ति के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की सिफारिश की है।

तहबाजारी के सुपरिंटेंडैंट् मनदीप सिंह मिट्ठू ने बताया कि भगवान वाल्मीकि चौक के पास रंगला वेहड़ा की पार्किंग साइट काफी समय से खाली पड़ी है। संयुक्त कमिश्नर ने अचानक चैकिंग के दौरान पाया कि उस पार्किंग साइट के बाहर गैर कानूनी ढंग से करनवीर गिल नामक व्यक्ति की तरफ से गाडियों की पार्किंग करवाई जा रही थी। पार्किंग की फीस वसूली की जा रही है, जोकि गैर कानूनी है। नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सुपरिंटेंडैंट मनदीप सिंह ने बताया कि कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई के लिए थाना चार को लिखित में पर्चा दर्ज करने के अपील की गई है। उन्होंने बताया कि युवक ने अपनी पर्ची छवपा रखी थी। वह इस पार्किंग के लिए 50 रुपए वाहनों से फीस वसूल रहा था। बता दें कि रंगला वेहड़ा की पार्किंग और बिल्डिंग के लेकर लंबे समय तक विवाद रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *