सांस फूलती है तो हफ्ते में दो बार जरूर खाएं यह सब्जी डॉ अर्चिता महाजन

Others
Spread the love

 डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डायटिशियन चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार ने बताया कि यदि सांस फूलती है तो हफ्ते में दो बार जरूर खानीं चाहिए। यह यह सब्जी शरीर की बंद नाडीयों की ब्लॉकेज खोलने में मदद करेगी। हार्ट अटैक ब्रेन ट्यूमर का खतरा कम करेगी। और सबसे बड़ी बात यह सब्जी बाजार से लाने की जरूरत नहीं है घर पर पड़े हुए सामान से ही बन जाएगी। यह सब्जी है अदरक लहसुन टमाटर की। अदरक में जिंजरोल्स और शोगोल्स होते हैं जो रक्त कोशिकाओं को जमने से रोकते हैं और प्राकृतिक रक्त को पतला करने का काम करते हैं । इसी तरह, लहसुन पूरे कार्डियोवस्कुलर सिस्टम के लिए बेहद फायदेमंद है।अदरक में शक्तिशाली घटक होते हैं जो रक्त शर्करा के स्तर को कम करते हैं और हृदय रोग को रोकते हैं। लहसुन शरीर में ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करता है. जिससे हार्ट की बीमारियों का खतरा भी कम होता ह, डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है.यह सब्जी खाने से मधुमेह के रोगियों में इंसुलिन के उत्पादन को नियंत्रित किया जा सकता है। अदरक में कोलेस्ट्रॉल कम करने की क्षमता होने के कारण यह हृदय संबंधी बीमारियों और स्ट्रोक से बचाता है।इसकी रेसिपी बहुत आसान है।1/2कटोरी कुतरी अदरक
2चमच लहसून की पेसट
4टमाटर की पयूरी
नमक
1/4चमच हलदी
1/4चमच देगी मिरच
हरा धनिया जरूरत और स्वाद के अनुसार लें। अब इसका बनाने का बहुत आसान तरीका यह है कि पैन में तेल गरम करे
जीरा डालें लहसुन अदरक भूने
टमाटर पूरी डाल कर भुने
नमक, हल्दी व देवी काली मिर्च डालें भून कर 2 गिलास पानी डाल कर सुखाले। धीमी आंच पर जब पानी आधा रह जाए तब हरा धनिया डालें। बस आपके लिए अमृत तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *