बारिश के कारण तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट आई
8 अप्रैल के लिए बारिश व तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी
वहीं 1.25 लाख एकड़ से ज्यादा गेहूं की फसल प्रभावित हुई है
अगले 2 दिनों में तापमान गिरेगा, उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ेगा
चंडीगढ़
पंजाब और चंडीगढ़ में अप्रैल में भी ठंड जैसा मौसम महसूस हो रहा है। मंगलवार से हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट आई है, जो सामान्य से काफी नीचे है। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल के लिए बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 9 अप्रैल से मौसम साफ होने की उम्मीद है।
बेमौसम बारिश से फसलों को हुआ नुकसान
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। पंजाब के कुछ जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में ओले गिरने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। बेमौसम बारिश से फसलों को भी नुकसान हुआ है।
1.25 लाख एकड़ से ज्यादा फसल प्रभावित
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, 1.25 लाख एकड़ से ज्यादा गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। मौसम में बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम हैं, जिनके कारण उत्तर भारत में बारिश और ठंडी हवाएं चल रही हैं। अगले 2 दिनों में तापमान और गिर सकता है, उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ेगा।


