जालंधर में सुबह-सुबह अंधाधुंध फायरिंग

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान करीब 25 राउंड गोलियां चलाई

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, आस-पास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

वहीं, पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है

दूसरी ओर वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए हैं

जालंधर

जालंधर के बाबू लाभ सिंह नगर में बुधवार सुबह-सुबह अंधाधुंध फायरिंग हुई हैं। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान करीब 25 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।

गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे निहंग बाणे में आए व्यक्ति की तरफ से राहुल नाम के युवक पर गोलियां चलाई गई हैं। इस घटना में राहुल बुरी तरह से जख्मी हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह भी बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है। आरोपी का नाम अमरजीत सिंह बताया जा रहा है और उसने राहुल पर करीब 25 गोलियां चलाई थीं। जिसमें राहुल के पेट को गोली लग गई।

पुरानी रंजिश के कारण गोलियां चलाई

यह हमला मकसूदां मंडी में नौजवान की हत्या की रंजिश के कारण किया गया है। पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *