GYMKHANA ELECTION-2026: कंट्रोवर्सी के बाद प्रोफेसर विपन झांजी ने सेक्रेटरी पद से लिया नाम वापिस

आज की ताजा खबर प्रशासन
Spread the love

विजय सहदेव हो सकते हैं प्रोग्रेसिव ग्रुप से सेक्रेटरी पद के दावेदार

प्रो. झांजी को दिन पहले बनाया गया था कैंडिडेट, पहले ही दिन छिड़ी कंट्रोवर्सी

जालंधर,जिमखाना क्लब चुनाव में प्रोग्रेसिव ग्रुप को बड़ी अपडेट सामने आई है। दो दिन पहले घोषित हुए प्रोग्रेसिव ग्रुप के सेक्रेटरी पद के दावेदार प्रोफेसर विपन झांजी को हटाया जा रहा है। उनकी जगह पर इंजीनियर विजय सहदेव को सेक्रेटरी पद का नया उम्मीदवार बनाया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस मामले में ग्रुप की कोर टीम ने फैसला ले लिया है। जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है।

पारिवारिक कारण को बनाया ढाल

प्रो. विपन झांजी मजबूत एग्जीक्यूटिव मैंबर रहे हैं। संदीप बहल कुक्की के पिछले कार्यकाल में भी प्रो. झांजी काफी एक्टिव रहे हैं। उनको सेक्रेटरी पद के दावेदार इसी कारणों से घोषित किया गया था। लेकिन प्रो. झांजी के सेक्रेटरी घोषित होने के बाद से ही कंट्रोवर्सी शुरू हो गई थी। क्योंकि पप्पू खोसला, नरेश तिवारी जैसे बड़े मेन कोर कमेटी मैंबर इस ग्रुप की फोरमेशन को लेकर एकमत नहीं हो पा रहे थे। इसलिए वह लोग प्रेस कांफ्रेंस से भी दूरी बनाए रहे। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर भी चर्चाएं चलती आ रही हैं। प्रो. झांजी यह दवाब झेल नहीं पा रहे थे और वह कदम पीछे ले गए। अब वह एग्जीक्यूटिव पद पर ही लड़ेंगे।

एक और हुआ नामांकन

नामांकन 22 अगस्त तक होना है। इसी बीच प्रोग्रेसिव ग्रुप से एग्जीक्यूटिव मेंबर पद पर चुनाव लड़ रहे एडवोकेट तरुणजीत सिंह सिडाना ने नामांकन भर दिया है। इससे पहले अचीवर्स सीए राजीव बांसल ने नामांकन कर दिया है। बाकी ग्रुपों की तरफ से नामांकन आखिरी दो दिन ही किया जाएगा। क्लब के चुनाव 30 अगस्त को घोषित हुए हैं। चुनाव अधिकारी शुभि आंगरा ने नामांकन लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *