थाईलैंड में दर्दनाक रेल हादसा, चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन; हादसे में 22 लोगों की मौ’त, 30 लोग गंभीर रूप से घायल

आज की ताजा खबर विदेश
Spread the love

टक्कर के के कारण ट्रेन के कई डिब्बे से उतर गए और चीख-पुकार मच गई

दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया लेकिन जान-माल का काफी नुकसान

क्रेन के गिरने का झटका इतना तेज था ट्रेन के डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए

बचाव दल मलबे में रेस्क्यू करने में जुटी, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

इंटरनेशनल डेस्क

थाईलैंड में सुबह-सुबह दर्दनाक रेल हादसा हुआ है, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब बैंकॉक से उत्तरी-पूर्वी थाईलैंड की एक पैसेंजर ट्रेन पर निर्माण कार्य में लगी एक विशाल क्रेन गिर गई। इस टक्कर के के कारण ट्रेन के कई डिब्बे से उतर गए और चीख-पुकार मच गई। टक्कर के तुरंत बाद ट्रेन में आग लग गई। हालांकि दमकल विभाग ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक जान-माल का काफी नुकसान हो चुका था।

ट्रेन पर क्रेन गिरने से हुआ हादसा

नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो में एक ‘हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट’ का काम चल रहा था। अचानक एक भारी-भरकम क्रेन अनियंत्रित होकर गुजर रही ट्रेन के डिब्बों पर जा गिरी। क्रेन के गिरने का झटका इतना तेज था कि ट्रेन के डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए।

अब तक 22 की मौत, 30 घायल

पुलिस ने अब तक 22 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। कम से कम 30 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बचाव दल अभी भी मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *