जालंधर-अमृतसर में धमाके के बाद चंडीगढ़ में हाई अलर्ट

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यालय के बाहर पंजाब पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात किए

इसके साथ ही चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर भी आसपास लगातार गश्त कर रही है

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का कार्यालय भी है

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है

चंडीगढ़ :

जालंधर में बीएसएफ हेड क्वार्टर के बाहर हुए धमाके के बाद चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय के मुख्य गेट को बुलेटप्रूफ कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यालय के बाहर पंजाब पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं और आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इन घटनाओं के बाद चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर भी आसपास लगातार गश्त कर रही है। यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि पास ही चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय और पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का कार्यालय भी स्थित है।

जालंधर और अमृतसर में धमाका

मंगलवार रात जालंधर में बीएसएफ हेड क्वार्टर के बाहर धमाका हुआ, जिसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की आशंका जताई गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वहीं अमृतसर में आर्मी कैंप के अंदर ग्रेनेड अटैक की कोशिश की गई, लेकिन वह दीवार से टकराकर फट गया।

पाक खुफिया एजेंसी की भूमिका

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की और माना कि जालंधर व अमृतसर में IED ब्लास्ट हुए हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर में धमाका टाइमर या रिमोट के जरिए किया गया हो सकता है और इसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों की भूमिका की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *