अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

कब्जे से सात पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद

आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में थे

भारत सीमा में हथियार भेजे जाते थे, जिन्हें तय स्थानों पर रखा जाता था

पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही, सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

अमृतसर

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है । इस कारवाई में नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। तस्करों द्वारा अटारी सेक्टर के पास भारतीय सीमा में हथियार भेजे जाते थे, जिन्हें तय स्थानों पर रखा जाता था। आरोपी वहां से हथियार उठाकर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में अपराधियों तक पहुंचाते थे।

अटारी में भेजे हथियार

यह नेटवर्क राज्य की कानून व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ था। मामले में पुलिस ने अमृतसर के छेहरटा थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, ताकि इस गिरोह को पूरी तरह खत्म किया जा सके। इस मामले पर Gaurav Yadav ने कहा कि पंजाब पुलिस अवैध हथियारों, संगठित अपराध और देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *